टावर से पार्ट चोरी करने वाले तीन अरेस्ट, 3 लाख का सामान बरामद

नवभारतटाइम्स.कॉम

थाना बीटा-2 पुलिस ने मोबाइल टावरों से महंगे उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन आरोपियों रविन्द्र, राहुल और प्रवीण को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 3 लाख रुपये का आरआरयू उपकरण, चोरी की बाइक और चाकू बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया है।

three notorious thieves stealing lakhs worth of goods from mobile towers arrested rru equipment worth 3 lakhs recovered

n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा

थाना बीटा-2 पुलिस ने मोबाइल टावरों से महंगे आरआरयू (RRU) उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रविन्द्र, राहुल और प्रवीण निवासी कासना के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹3 लाख कीमत का एक आरआरयू उपकरण, चोरी की एक बाइक और तीन चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पहले क्षेत्र की रेकी करते थे और फिर मौका पाकर टावरों से कीमती उपकरण चोरी कर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद बाइक उन्होंने एक वर्ष पहले सूरजपुर से चोरी की थी, जबकि आरआरयू उपकरण हाल ही में कासना स्थित एक टावर से निकाला था। आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। मुख्य आरोपी रविन्द्र पर हत्या, चोरी और एनडीपीएस जैसे संगीन मामले दर्ज हैं, वहीं अन्य पर भी आबकारी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे हैं।

रेकमेंडेड खबरें