nNBT न्यूज, बाराबंकीः खाद संकट के बीच सिद्धौर ब्लाॅक की साधन सहकारी समिति सराय चांदू पर शनिवार को पीसीएफ गोदाम से 500 बोरी लिखकर महज 400 बोरी यूरिया भेजी गई। वहीं सचिव राजेश यादव ने चौकीदार जितेंद्र वर्मा को फोन करके कम खाद रिसीव करने का दबाव बनाया। इससे बवाल बढ़ गया और भाकियू के कार्यकर्ताओं ने खाद की कालाबाजारी मंे अधिकारियों के शामिल होने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। देर शाम मामला डीएम शशांक त्रिपाठी के संज्ञान मंे लाया गया।डीएम ने सचिव व पीसीएफ के भंडार नायब सुधीर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए है। जानकारी होते ही जिला कृषि अधिकारी राजित राम, एआर कोऑपरेटिव लोकेश त्रिपाठी, एडीओ सुरेश मौके पर पहंुचे। पूरे मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। दावा है कि गोदाम में यूरिया कम की जगह ज्यादा पाई गई। पूरे मामले में मामले मंे समिति के सचिव व भंडार के नायक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।


