ज़िले के 400 एनएचएम कर्मचारी होंगे नियमित

नवभारतटाइम्स.कॉम

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट ने 10 साल से कार्यरत करीब 4000 कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश दिया है। इस फैसले से गुड़गांव के लगभग 400 कर्मचारी भी लाभान्वित होंगे। नियमित होने से कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित होगी और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

high court decision 4000 nhm employees in the state to be regularized 400 in gurugram get major relief

n NBT न्यूज, गुड़गांव: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत कर्मचारियों को नियमितीकरण की लंबी कानूनी लड़ाई में ऐतिहासिक सफलता मिली है। हाई कोर्ट ने प्रदेश में 10 साल से काम कर रहे NHM कर्मचारियों को नियुमित करने का फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट के इस फैसले से प्रदेश के करीब 4000 कर्मचारियों को राहत मिली है, इनमें गुड़गांव के भी करीब 400 NHM कर्मी शामिल हैं। ये कर्मचारी पिछले 10 साल से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

कर्मचारियों के अनुसार, नियमितीकरण से न केवल उनकी नौकरी सुरक्षित होगी, बल्कि भविष्य को लेकर बनी अनिश्चितता भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। NHM कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरि राज ने बताया कि इस फैसले का सीधा लाभ गुड़गांव समेत प्रदेश के सैकड़ों कर्मचारियों को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार हाई कोर्ट के फैसले को जल्द लागू करेगी। कर्मचारियों के नियमित होने के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग में मिलने वाली विभिन्न सेवा सुविधाओं जैसे वेतनमान, भत्ते, अवकाश और अन्य लाभ का फायदा मिलेगा। इस मामले में कर्मचारियों का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी तलवार के नेतृत्व में प्रभावी ढंग से रखा गया, अन्य अधिवक्ताओं की भी अहम भूमिका रही।

रेकमेंडेड खबरें