n NBT रिपोर्ट, एमजी रोड
शहर के पॉश एरिया एमजी रोड पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कहर बरपाया। एस्सेल टॉवर के पास एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो ने यू-टर्न ले रही किया सेल्टोस कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार महिला नीलांजना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


