इंडस्ट्रियल एरिया में कम्युनिटी सेंटर बनाने की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के औद्योगिक क्षेत्रों में सामुदायिक केंद्रों की तत्काल आवश्यकता है। उद्यमी मीटिंग और संवाद के लिए होटलों पर निर्भर हैं। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने सरकार से सभी औद्योगिक क्षेत्रों में सामुदायिक केंद्र बनाने की मांग की है। इससे खर्च कम होगा और समय की बचत होगी।

demand for community center in gurgaon industrial area entrepreneurs to get meeting and communication facilities

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

जिले के हर इंडस्ट्रियल एरिया में कम्युनिटी सेंटर बनाने की जरूरत महसूस हो रही है। उद्यमियों का कहना है कि उनके एरिया में ऐसा कोई सार्वजनिक स्थान नहीं है, जहां पर वह बैठकर दूसरी जगहों से आने वाले कारोबारी प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर सकें। मीटिंग, जागरूकता कार्यक्रम या संवाद के लिए उन्हें होटलों पर निर्भर रहना पड़ता है। उद्यमियों की इस परेशानी को समझते हुए प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने प्रदेश सरकार से गुड़गांव के सभी इंडस्ट्रियल एरिया में कम्युनिटी सेंटर विकसित करने की मांग उठाई है। चेयरमैन दीपक मैनी का कहना है कि यदि इंडस्ट्रियल एरिया में कम्युनिटी सेंटर या क्लब बनते हैं तो उद्योगों को मीटिंग, सेमिनार और सरकारी अधिकारियों के साथ संवाद के लिए सस्ती और सुलभ जगह मिलेगी। इससे जहां अनावश्यक खर्च में कमी आएगी, वहीं समय की बचत और बेहतर तालमेल भी संभव हो सकेगा। वहीं सेक्टर-37 इंडस्ट्रियल एरिया में कम्युनिटी सेंटर बनाने को लेकर पिछले साल मार्च में पीएफटीआई का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से गुड़गांव में मिला था। इस दौरान प्रस्ताव पर चर्चा हुई और मुख्यमंत्री ने म्युनिसिपल कॉरपोरेशन को इस दिशा में प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। इसके भूमि आवंटन और निर्माण की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है।

रेकमेंडेड खबरें