गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे बनेंगे 6 क्लस्टर

नवभारतटाइम्स.कॉम

गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे 6 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर बनाए जाएंगे। ये क्लस्टर मेरठ, उन्नाव, बदायूं, संभल, हरदोई और शाहजहांपुर में स्थापित होंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर 4 क्लस्टर बांदा, औरैया, महोबा और हमीरपुर में बनेंगे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फिरोजाबाद और इटावा में दो क्लस्टर प्रस्तावित हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गाजीपुर और अमेठी में चार क्लस्टर बनेंगे।

6 clusters to be built along ganga expressway a new wave of development in uttar pradesh

18 इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स कलस्टर में से सबसे अधिक 6 कलस्टर गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे बनाए जाएंगे। ये कलस्टर मेरठ, उन्नाव, बदायूं, संभल, हरदोई और शाहजहांपुर में बनाए जाएंगे। वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किनारे 4 कलस्टर का निर्माण किया जाएगा। ये कलस्टर बांदा, औरैया, महोबा, हमीरपुर में बनाए जाएंगे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे 2 कलस्टर बनाया जाना प्रस्तावित है, ये कलस्टर फिरोजाबाद और इटावा में होंगे। वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किनारे 4 कलस्टर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। ये कलस्टर सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, गाजीपुर और अमेठी में बनेगा। वहीं गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे अंबेडकरनगर और गोरखपुर में बनेगा।

रेकमेंडेड खबरें