'अक्षय तृतीया पर करना चाहिए दान'

नवभारतटाइम्स.कॉम

अक्षय तृतीया पर सात दुर्लभ योगों का महासंयोग 100 साल बाद बन रहा है। यह संयोग आयुष्मान, सौभाग्य, गजकेसरी, त्रिपुष्कर, रवि, मालव्य राजयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग का होगा। इस दिन किए गए दान-पुण्य का फल कभी कम नहीं होता। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है।

akshaya tritiya mahasanyog 7 rare yogas forming after 100 years donation will yield eternal merit

n NBT न्यूज, गाजियाबाद : अक्षय तृतीया के दिन सात प्रमख योगों का संगम हो रहा है। आचार्य दीपक तेजस्वी के अनुसार, रविवार को ऐसा दुर्लभ महासंयोग 100 साल के बाद बन रहा है। जो आयुष्मान, सौभाग्य, गजकेसरी, त्रिपुष्कर, रवि, मालव्य राजयोग और सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संगम होगा, जो सुख-समृद्धि, शांति, स्वास्थ्य के साथ धन की वृद्धि करेगा। आचार्य ने बताया कि अक्षय तृतीया का पर्व भगवान विष्णु को समर्पित होता है। अक्षय शब्द का अर्थ कभी कम न होने वाला होता है। इस दिन किए गए किसी भी जप, यज्ञ, दान-पुण्य का लाभ कम नहीं होता है।