n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में शनिवार को ओएसडी कनिका कौशिक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों से कुल 21 कंप्यूटर ऑपरेटर ड्यूटी से नदारद मिले। उपस्थिति पंजिका और सीटों की जांच करने पर पता चला कि 21 कंप्यूटर ऑपरेटर बिना किसी पूर्व सूचना या आधिकारिक अवकाश के गायब थे। सभी को तत्काल प्रभाव से एब्सेंट मार्क कर दिया गया है। उनकी हाजिरी काट दी गई है। ओएसडी कार्यालय की ओर से संकेत दिए गए हैं कि इन सभी ऑपरेटरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


