n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
सेक्टर-37 में एक बंद मकान का दरवाजा और अलमारियों के ताले तोड़कर चोर नकदी व कीमती सामान ले गए। सेक्टर-37 निवासी कैलाश नाथ मिश्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 अप्रैल को वह पत्नी के साथ हैदराबाद बेटी के पास गए थे। 10 अप्रैल को उनके किरायेदार ने फोन कर सूचना दी कि घर का दरवाजा टूटा है। 16 अप्रैल को वापस लौटकर जब उन्होंने घर की जांच की तो पाया कि मुख्य दरवाजे की चौखट और कमरे में रखी दो अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। सामान चेक करने पर करीब 10 हजार रुपये नकद और चांदी की तुलसी जी की मूर्ति व उसका आसन गायब मिला, जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित ने पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज भी देखी, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति 10 अप्रैल को दोपहर 12:17 बजे घर में घुसता और करीब 1:19 बजे बाहर निकलता दिखाई दिया।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


