आरुषी, वर्णिका, अनुष्का, फाइनल में

नवभारतटाइम्स.कॉम

लखनऊ में वीकेएस फाउंडेशन मेमोरियल जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। आरुषी, वर्णिका, अनुष्का, शगुन, शिवानी, अंश, फैज, यशदीप, ऋषभ, करन और रेहान जैसे खिलाड़ियों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की। बालिका वर्ग में सब जूनियर खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। 50 किग्रा में आरुषी, 52 किग्रा में वर्णिका मिश्रा और अनुष्का शर्मा ने जीत दर्ज की।

arushi varnika anushka in final stellar performance in vks foundation district boxing championship

nNBT न्यूज, लखनऊ

शहर के युवा मुक्केबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन मेमोरियल जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबलों को बेहद रोमांचक बना दिया। आक्रामक खेल, बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास के दम पर खिलाड़ियों ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बॉक्सिंग एरिना में इस चैंपियनशिप में दूसरे दिन आरुषी , वर्णिका, अनुष्का, शगुन, शिवानी, अंश, फैज, यशदीप, ऋषभ, करन और रेहान जैसे खिलाड़ियों ने धमाकेदार खेल का मुजाहिरा किया।

बालिका वर्ग में दमदार मुकाबले : सब जूनियर बालिका वर्ग में सेमीफाइनल के अलग-अलग भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 50 किग्रा में आरुषी, 52 किग्रा में वर्णिका मिश्रा और अनुष्का शर्मा, 57 किग्रा में सारा कलाम और अपूर्वा दक्ष ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। अन्य वर्गों में शगुन, इशिका अवस्थी, आरुषी राय और शिवानी पाठक ने भी अपने मुकाबले जीतकर खिताबी दौड़ में कदम रखा।