निगम चुनाव में कांग्रेस के अंबाला-सोेनीपत से कैंडिडेट घोषित

नवभारतटाइम्स.कॉम

हरियाणा में निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने दो नगर निगमों के मेयर पद के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। अंबाला से कुलविंदर कौर और सोनीपत से कमल दीवान को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी। चुनाव 10 मई को होंगे। दोनों प्रत्याशी प्रतिष्ठित परिवारों से आते हैं।

निगम चुनाव में कांग्रेस के अंबाला-सोेनीपत से कैंडिडेट घोषित

NBT न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा में 10 मई को होने वाले निकाय चुनाव के लिए 21 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। कांग्रेस ने तीन नगर निगमों में से दो लिए शनिवार को प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस कमेटी ने अंबाला और सोनीपत नगर निगम चुनावों के लिए मेयर पद के प्रत्याशियों की औपचारिक घोषणा कर दी है। अंबाला नगर निगम का मेयर पद बीसी (बी) महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि सोनीपत नगर निगम की सीट सामान्य श्रेणी के अंतर्गत आती है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को चंडीगढ़ में बताया कि अंबाला नगर निगम के लिए कुलविंदर कौर (धर्मपत्नी कृपाल सिंह सैनी) तथा सोनीपत नगर निगम के लिए जिला कांग्रेस कमिटी (शहरी) के अध्यक्ष कमल दीवान को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कमल दीवान के पिता देवराज दीवान सोनीपत से विधायक रह चुके हैं। इसी प्रकार कुलविंदर कौर का परिवार भी शहर का एक सम्मानित एवं प्रतिष्ठित परिवार है, जो सदैव स्थानीय लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहा है।