NBT न्यूज, चंडीगढ़
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने शनिवार को कॉन्स्टेबल भर्तियों के लिए 20 अप्रैल से शुरू होने वाली शारीरिक माप परीक्षा (पीएमटी) की व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
चौहान ने बताया कि शारीरिक माप परीक्षा सुबह 6:30 बजे से शुरू होगी। प्रारंभ में प्रतिदिन 700 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा, जिसे बाद में बढ़ाकर 1500 अभ्यर्थी प्रतिदिन तक किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आयोग प्रतिदिन 1500 से 2000 उम्मीदवारों को बुलाएगा ।आवश्यकता पड़ने पर यह संख्या 3000 तक बढ़ाई जा सकती है। पूरी प्रक्रिया में लगभग 60 से 80 दिन का समय लगेगा।


