nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: बाबा साहेब ने जिस समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी, उसे साकार करने के लिए आज भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही वास्तविक सामाजिक न्याय है। बाबा साहेब के सपनों को साकार करना ही हमारा संकल्प है। ये बातें शनिवार को विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहीं। वे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सम्मान अभियान 2026 के तहत पूर्वी विधानसभा के सी ब्लॉक स्थित दत्त भवन में संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर समाज के कई लोगों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर भाजपा नेता नीरज सिंह ने संगठन की एकता पर जोर दिया।


