‘कई स्कूलों में पीने का पानी तक नहीं ’

नवभारतटाइम्स.कॉम

कई स्कूलों में बच्चों को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो रहा है। निजी स्कूल संचालक बच्चों को पानी की बोतल लाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। नियमों के अनुसार, स्कूल की जिम्मेदारी है कि वह सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराए। इसके साथ ही, अतिरिक्त किताबों और सामान से छात्रों के बैग का वजन बढ़ रहा है।

many schools lack even drinking water parents troubled

पैरंट्स का कहना है कि कि कुछ निजी स्कूल संचालक बच्चों को पानी की बोतल लाने के लिए बाध्य कर रहे हैं, जबकि नियमों के अनुसार सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना स्कूल की जिम्मेदारी है। अतिरिक्त किताबों और सामान के कारण छात्रों के बैग का वजन निर्धारित सीमा से अधिक हो रहा है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरा बनता जा रहा है। विभाग ने कक्षा अनुसार बैग के वजन की सीमा को दोहराते हुए सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।विभाग की ओर से सभी जिला आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर0172-5049801 जारी किया गया है, जिस पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।