एसपी रावत,कुरुक्षेत्र
जिले के नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में दो महीने में चार स्टूडेंट्स की मौत का मामला गरमाया हुआ है। NIT में साइंस स्ट्रीम से बीटेक कर रही छात्रा ने शुक्रवार की रात आत्महत्या की कोशिश की। छात्रा की मौत के बाद कॉलेज छात्राओं ने NIT के गेट पर प्रदर्शन किया। दो दिन पहले गुरुवार को बीटेक की छात्रा दीक्षा दूबे (19) की आत्महत्या का मामला सामने आया था। इससे पहले 9 अप्रैल को सिरसा निवासी प्रियांशु वर्मा, 31 मार्च को नूंह निवासी पवन कुमार और 16 फरवरी को तेलंगाना निवासी अंगोद शिवा ने भी हॉस्टल में आत्महत्या की थी। स्टूडेंट्स को 19 अप्रैल तक हॉस्टल खाली करने के आदेश जारी कर दिए हैं।


