‘NCERT छोड़कर महंगी किताबें लगाई’

नवभारतटाइम्स.कॉम

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। कई स्कूल एनसीईआरटी की जगह महंगी प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। पुरानी और अप्रासंगिक किताबें थोपने का मामला भी सामने आया है। विभाग ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

private schools arbitrariness instructions issued for action on imposing expensive books instead of ncert

अभिभावकों का कहना है कि प्राइवेट स्कूल एनसीईआरटी की किताबें छोड़कर प्राइवेट पब्लिशर्स की महंगी किताबें खरीदने पर जोर डाल रहे हैं। अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी है कि निजी स्कूलों की मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों की अवहेलना करने वाले निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया है कि कई स्कूल पुरानी और अप्रासंगिक रेफरेंस बुक्स थोप रहे हैं, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप नहीं हैं। इतना ही नहीं, कुछ स्कूल छात्रों को पुरानी या सेकेंड-हैंड किताबों के उपयोग को लेकर भी मनाही कर रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर हर साल नया आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।