डॉक्टर की पत्नी समेत दो लोगों के मोबाइल हैक कर उड़ाई रकम

नवभारतटाइम्स.कॉम

साइबर जालसाजों ने डॉक्टर की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के मोबाइल हैक कर लिए। उन्होंने दोनों के खातों से कुल 1.18 लाख रुपये उड़ा लिए। यह घटनाक्रम पुराने फोन से ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान हुआ। पीड़ितों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

doctors wife and two others lose rs 118 lakh after mobile hack cyber fraud case

NBT रिपोर्ट, लखनऊ

साइबर जालसाज ने डॉक्टर की पत्नी समेत दो के खाते से 1.18 लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर जालसाजों ने मोबाइल हैक करके पूरा खेल किया। पीड़ितों ने ठाकुरगंज व गाजीपुर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

ठाकुरगंज के सराय माली खां निवासी डॉ. आशीष दीक्षित ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी अश्मिता राज का खाता यूनियन बैंक में है। उनकी पत्नी पुराने फोन से मंत्रा ऐप पर ऑनलाइन शापिंग करती थी। दो दिन पूर्व उन्होंने नया मोबाइल खरीदा था। गूगल से मंत्र ऐप के कस्टमर केयर का नंबर हासिल कर 10 अप्रैल को कॉल की। बात कर रहे साइबर जालसाज ने प्रतिनिधि होने का झांसा देकर कॉल ट्रांसफर की। उसके बाद साइबर जालसाज ने मोबाइल हैक कर खाते से दो बार 49,999 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत करने के बाद ठाकुरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

वहीं, इंदिरानगर के हरिहरनगर निवासी रमेश चंद्र का खाता यूनियन बैंक इंदिरानगर शाखा में है। उन्होंने बताया कि साइबर जालसाज ने मोबाइल हैक कर यूपीआई के माध्यम से दो बार में 68 हजार रुपये निकाल लिए। मेसेज देख पीड़ित ने साइबर सेल व बैंक में शिकायत की। उसके बाद गाजीपुर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।