लखनऊ कैंट से अनिकेत बने ASP के प्रभारी

नवभारतटाइम्स.कॉम
azad samaj party released the list of 45 assembly in charges aniket dhanuk became in charge of lucknow cantt
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने शुक्रवार को 45 विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में लखनऊ कैंट से अनिकेत धानुक को प्रभारी बनाया गया है। अनिकेत पार्टी के आंदोलनों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। पार्टी ने यह संकेत दे दिया है कि जो प्रभारी होंगे, वही चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाएंगे। यह फॉर्म्यूला बहुजन समाज पार्टी का रहा है। इसी रणनीति को अपनाते हुए आजाद समाज पार्टी ने भी प्रभारियों का ऐलान किया है। इस सूची में कई पूर्व अफसर भी शामिल हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी प्रभारियों की सूची में पूर्व IPS आदित्य प्रकाश वर्मा को हाथरस (सुरक्षित) और अलीगढ़ की छर्रा सीट से पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। लिस्ट में सबसे ज्यादा 18 दलित प्रभारियों को जगह दी गई है। इसके बाद 16 ओबीसी, 10 मुस्लिम और 1 सिख समाज से आने वाले नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, ब्राह्मण और ठाकुर समाज के किसी चेहरे को सूची में शामिल नहीं किया गया है।