Chances Of Rain Again Today Relief From Humid Heat Temperature Expected To Drop
आज फिर से बारिश के आसार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही उमसभरी गर्मी ने बेहाल रखा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 और न्यूनतम पारा 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम 6:45 के बाद अचानक मौसम बदला। तेज हवा के साथ कुछ हिस्सों में 10 से 15 मिनट तेज बारिश हुई। कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी ने राहत दिलाई। मौसम विभाग ने शनिवार से मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलने, बारिश की संभावना है। बारिश होने से तापमान में हल्की गिरावट आने और लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का कहना है कि मॉनसून सक्रिय रहने के कारण अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश का दौर जारी रह सकता है। शुक्रवार को शहर का एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 111 रहा।