Mayawatis Big Announcement She Herself Will Finalize Tickets Not Akash Anand
आकाश नहीं, खुद मायावती ही फाइनल करेंगी टिकट
Contributed by: Deep.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : बसपा प्रमुख मायावती ने साफ किया है कि विधानसभा उम्मीदवारों के टिकट वह खुद ही फाइनल करेंगी, आकाश आनंद नहीं। उन्होंने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट में लिखा कि अब तक करीब दो दर्जन उम्मीदवार फाइनल किए गए है। मेरे द्वारा इंटरव्यू लेने के बाद ही उनका नाम तय किया गया है।
मायावती ने कहा कि पूरे देश में जहां भी विधानसभा या लोकसभा चुनाव होते हैं, वहां भी वह खुद ही प्रत्याशी फाइनल करती हैं। जिनके नाम तय कर दिए गए हैं, उनका ऐलान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी छोटी-छोटी जनसभाओं में करते हैं। इसी प्रक्रिया के तहत आकाश आनंद कुछ प्रत्याशियों का ऐलान आकाश आनंद करेंगे। इससे पहले दूसरे राज्यों में आकाश आनंद को जनसभाओं में भेजा गया। पिछले एक साल से उनको पार्टी संगठन की समीक्षा बैठकें करने के लिए भी भेजा जा रहा है। वह पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। रुटीन प्रक्रिया के तहत ही यह किया जा रहा है। आकाश आनंद के कद को बढ़ाने या कम करने से इसका कोई लेना देना नहीं है। पार्टी उम्मीदवार तय करने से भी उनका कोई लेना देना नहीं है।