Death Due To Hunger In Bihar Serious Questions On Development
 भूख पर सवाल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
बिहार के खगड़िया में 55 वर्षीय व्यक्ति की कथित भूख से मौत की खबर हमारी विकास यात्रा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। बताया गया कि पत्नी राशन लेने गई थी और लौटने पर पति मृत मिला। आर्थिक तंगी इतनी थी कि पड़ोसियों ने चंदा जुटाकर अंतिम संस्कार कराया। यह केवल एक व्यक्ति की मौत नहीं, बल्कि उन करोड़ों लोगों की पीड़ा का प्रतीक है, जो भुखमरी, बेरोजगारी और इलाज के अभाव में जीवन गुजार रहे हैं। देश में एक्सप्रेसवे, सेमीकंडक्टर, बुलेट ट्रेन और अंतरिक्ष उपलब्धियां महत्वपूर्ण हैं, लेकिन विकास तभी सार्थक होगा जब अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भोजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उपलब्ध हो। सरकार को इस दिशा में गंभीर आत्ममंथन करना चाहिए।