24 Lakh Dispute Man Consumes Poison Names Accused In Video Before Death
रुपये के विवाद में खाया जहर, मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, दनकौर
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के धनौरी खुर्द गांव में 24 लाख रुपये के लेनदेन के विवाद से परेशान 50 वर्षीय नवीन शर्मा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्लॉट बेचने से मिली रकम सुरक्षित रखने के लिए नवीन ने अपने परिचित यशपाल शर्मा को दी थी, लेकिन उसने रुपये लौटाने के बजाय धमकाना शुरू कर दिया। मौत से पहले नवीन ने एक विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें यशपाल और उसके बेटे विजयपाल को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने परिजनों की शिकायत और वीडियो के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।