दिल्ली-NCR में रेकी के बाद चुराते से बाइक, 6 गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम
6 master bike thieves arrested in delhi ncr after reconnaissance 15 bikes recovered
n NBT रिपोर्ट, नोएडा

शहर के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से चोरी की 15 बाइक और चार चाकू मिले हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सभी सदस्य आदतन अपराधी हैं और पिछले कई वर्षों से दिल्ली-एनसीआर में लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई केस पहले से दर्ज हैं।
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फर्रुखाबाद निवासी राजीव चौहान, गाजियाबाद के खोड़ा निवासी अजय कुमार, फर्रुखाबाद निवासी सचिन कुमार, बरौला निवासी कृष्णा उर्फ शेरा, बांदा निवासी विजय कुमार और राजस्थान के करौली निवासी बृजेश कुमार के रूप में हुई है। अधिकारी के मुताबिक गिरोह का सरगना राजीव चौहान है, जो वर्तमान में दिल्ली के नांगलोई इलाके में रह रहा था। सभी आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं, लेकिन जेल से छूटने के बाद फिर से वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय हो जाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पहले ऐसे इलाकों की रेकी करते थे, जहां सुनसान जगहों पर बाइक खड़ी रहती थी। इसके बाद मौका मिलते ही महज दो मिनट के भीतर बाइक का लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर लेते थे। चोरी के तुरंत बाद वे बाइक लेकर वहां से फरार हो जाते थे, जिससे किसी को शक न हो।