Heart wrenching Incident In Alipur Mother daughter Die In Sleep Due To Snakebite Son Battling For Life
सांप के डसने से सो रहीं मां-बेटी की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, अलीपुर
अलीपुर थाना इलाके के बख्तावरपुर गांव के त्रिवेणी कॉलोनी में सांप के डसने से मां और बेटी की मौत हो गई। बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। मृतकों की पहचान सकीना (35) और आफिया (13) के रूप में हुई है। फरियाद (15) का इलाज चल रहा है।जानकारी के अनुसार परिवार बख्तावरपुर गांव के त्रिवेणी कॉलोनी में में किराए के मकान में रहता है। शुक्रवार रात सकीना बेटी और बेटे के साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थीं। इसी दौरान एक सांप घर में घुस आया और तीनों को डस लिया। देर रात जब तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, शरीर में तेज दर्द और बेचैनी होने लगी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां से तीनों को रोहिणी के आंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने सकीना को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद आफिया ने भी दम तोड़ दिया। फरियाद की हालत गंभीर बनी हुई है। मां-बेटी की मौत के बाद इलाके में शोक का माहौल है। परिजन दोनों के शव को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव अलीगढ़ ले गए हैं।