वीकेंड पर थोड़ी देर जमकर बरसे बादल, 5 तक मौसम सुहाना रहने की संभावना

नवभारतटाइम्स.कॉम
weekend downpour in faridabad pleasant weather expected till august 5
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

उमस भरी गर्मी से शनिवार को काफी राहत मिली। सुबह जहां ठंडी हवा चल रही थी, वहीं दिन में गर्मी हो गई। लेकिन अचानक दोपहर बाद 3 बजे कई जगहों पर बादल थोड़ी देर जमकर बरसे। हालांकि कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी ही हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में अधिकतर बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। कृषि यूनिवर्सिटी हिसार की तरफ से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, दो से पांच अगस्त तक मध्यम से तेज बारिश होने की संभावनाएं हैं।