Amrit Pharmacy And Vita Dairy To Start From August 15 At Sector 10 Civil Hospital Great Relief For Patients
15 से अस्पताल में अमृत फार्मेसी शुरू, डेयरी भी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, सेक्टर-10
सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को 15 अगस्त से सुविधा मिलने जा रही है। अस्पताल परिसर में एक साथ अमृत फार्मेसी और वीटा डेयरी का संचालन शुरू होगा। इससे मरीजों को 24 घंटे रियायती दरों पर दवाइयां उपलब्ध होंगी। दूध, दही, छाछ, लस्सी और अन्य पौष्टिक डेयरी उत्पाद भी अस्पताल परिसर में ही मिल सकेंगे। नई व्यवस्था के बाद छोटी-छोटी जरूरतों के लिए मरीजों और उनके परिजनों को अस्पताल से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।सिविल अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन तीन हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं। इसके अलावा इमरजेंसी, महिला एवं प्रसूति वॉर्ड, बाल रोग और जनरल वॉर्ड में भी बड़ी संख्या में मरीज भर्ती रहते हैं। मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को अब तक दूध, दही या अन्य जरूरी चीजें खरीदने के लिए अस्पताल से बाहर जाना पड़ता था। वीटा डेयरी शुरू होने के बाद परेशानी समाप्त हो जाएगी। सिविल अस्पताल की पीएमओ डॉ. नीना गठवाल ने बताया कि अमृत फार्मेसी और वीटा डेयरी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।