अब दो महीने में लगाने होंगे प्रदूषण नियंत्रण उपकरण

नवभारतटाइम्स.कॉम
pollution control equipment industries now get 2 months extra time new deadline october 1
n NBT न्यूज, गुड़गांव : उद्योगों में प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाने के लिए अब दो महीने का समय मिल गया है। एनसीआर में संचालित उद्योगों को संशोधित पार्टिकुलेट मैटर (PM) उत्सर्जन मानकों के अनुपालन के लिए दो महीने मिले हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ( CAQM ) ने डायरेक्शन में संशोधन करते हुए 50 मिलीग्राम/ क्यूबिक मीटर नए पीएम उत्सर्जन मानक को लागू करने की डेट अगस्त से बढ़ाकर एक अक्टूबर कर दी है। CAQM ने स्पष्ट किया कि उत्सर्जन मानकों में कोई ढील नहीं दी गई है। मानेसर में 140 उद्योग चिह्नित हैं, जिन्हें ये डिवाइस लगाना है।