नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए आवेदन 7 तक

नवभारतटाइम्स.कॉम
navodaya vidyalaya entrance exam application deadline extended apply now till august 7
n NBT न्यूज, गुड़गांव : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों को कुछ राहत मिली है। नवोदय विद्यालय समिति ने छठी क्लास में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर अब सात अगस्त कर दी है। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई थी। पत्र के अनुसार, किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल की पांचवीं में पढ़ रहे छात्र चयन परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक मई-2015 से 31 जुलाई-2017 के बीच होनी चाहिए। इच्छुक छात्र अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। आवेदन-पत्र भरते समय सभी जानकारियां सही और डॉक्युमेंट के अनुसार दर्ज करने की सलाह दी गई है। छठी क्लास में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा नवंबर-2026 में की जाएगी।