SUV के सनरूफ से निकलकर किया हुड़दंग

Contributed byAkhil.Saxena1|नवभारतटाइम्स.कॉम
video of youths creating ruckus by coming out of suv sunroof goes viral police investigating
n NBT रिपोर्ट, गोल्फकोर्स रोड

पॉश इलाके गोल्फकोर्स रोड पर तेज रफ्तार एसयूवी में सवार कुछ युवक-युवतियां हुड़दंग मचाते नजर आए। खतरनाक तरीके से चलती गाड़ी के सनरूफ से बाहर निकलकर हवा में हाथ लहराते लोगों का विडियो सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विडियो में देखा जा सकता है कि लापरवाही या ब्रेक लगने पर हादसा हो सकता था। इस हुड़दंग के कारण पीछे से आ रहे अन्य वाहन चालकों को सुरक्षा के लिहाज से अपने वाहनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ी। स्थानीय निवासियों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि विडियो बनाने, लाइक्स और व्यूज बटोरने की सनक में युवा अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।