Safe School Zone Ready For Childrens Safety In Basai Cost Of 30 Lakhs
बसई में भी सेफ स्कूल ज़ोन तैयार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, बसई
जिला प्रशासन और राहगीरी फाउंडेशन की ओर से शहर में एक और सेफ स्कूल जोन तैयार किया गया है। इसी महीने के दूसरे सप्ताह में बसई के सरकारी स्कूल के सामने इसकी शुरुआत की जा रही है। काम पूरा हो चुका है। 30 लाख रुपये की लागत से यहां काम पूरा किया गया है। एक स्कूल जोन के आसपास के एरिया को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि रोड क्रॉस करते समय बच्चे सेफ स्कूल पहुंचें। दीवारों पर पेटिंग हाें, जो बच्चों काे अच्छा लगने के साथ संदेश भी दें। इसके अलावा ग्रीनरी और बच्चों के बैठने के लिए बेंच के अलावा रोड सेफ्टी के तहत ब्रेकर, बैरियर आदि लगाए जाते हैं।