Balrampur Hospital To Now Monitor Patients At Night Too Three tier Monitoring System Implemented
अब छुट्टी और रात में भी होगी मरीज़ों की मॉनिटरिंग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: बलरामपुर चिकित्सालय में मरीजों की देखरेख और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए त्रिस्तरीय निगरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसकी शुरुआत रविवार को निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने अस्पताल के वाॅर्डों, इमरजेंसी, आईसीयू और अन्य विभागों का सघन निरीक्षण कर की। निरीक्षण के दौरान नई व्यवस्था के तहत मरीजों की निगरानी और स्टाफ की जवाबदेही से जुड़े निर्देश भी दिए गए। नई व्यवस्था के तहत अब अस्पताल में सुबह और शाम के नियमित राउंड के साथ देर रात औचक निरीक्षण होंगे।