First Monday Of Sawan Flood Of Shiva Devotion In Kashi Ayodhya And Barabanki Lakhs Of Devotees To Perform Jalabhishek
शिवमय होगा जन-जन, गूंजेंगे भोले के जयकारे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, वाराणसी/अयोध्या/बाराबंकी: सावन के पहले सोमवार पर पूरा प्रदेश भोले की भक्ति में डूबा नजर आएगा। काशी से लेकर अयोध्या और बाराबंकी के लोधेश्वर तक में लाखों भक्त जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। विश्वनाथ धाम में भव्य पुष्प श्रृंगार किया गया है तो अयोध्या में सावन झूला मेला और कांवड़ यात्रा के लिए अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। वहीं, बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर में करीब दो लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। तीनों प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं।