Gang Stealing Cameras From Train Busted Four Accused Arrested 2 Cameras Recovered
ट्रेन से कैमरे चुराने वाले चार आरोपी अरेस्ट, 2 कैमरे बरामद
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
रेलवे सुरक्षा बल ने मंगला एक्सप्रेस के दिव्यांगजन कोच से सीसीटीवी कैमरे चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए तीन कैमरों में से दो बरामद कर लिए हैं, जबकि गिरोह का सदस्य संतोष धीमर फिलहाल फरार है।आरपीएफ इंचार्ज श्रवण कुमार ने बताया कि 17 जुलाई को गाड़ी संख्या 12618 के कोच से तीन कैमरे चोरी हुए थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से एएसआई परमील और शैलेंद्र की टीम ने पहले मुख्य आरोपी संजीव कुमार को निजामुद्दीन स्टेशन से दबोचा। रिमांड के दौरान संजीव से मिली जानकारी के आधार पर आगरा, टूंडला और फिरोजाबाद में छापेमारी कर विकास, अमित और राहुल यादव को गिरफ्तार किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह 19 दिसंबर 2025 को हुई कैमरों की चोरी की एक अन्य वारदात में भी शामिल था। आरपीएफ अब फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। अदालत ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।