आज शहर में छाएंगे बादल, राहत की बारिश के आसार

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow to have cloudy skies today chances of rain meteorological departments alert
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ

राजधानीवासियों के लिए राहत की खबर है। सोमवार को शहर में बादलों के साथ बारिश की पूरी संभावना बन रही है। बीते कई दिनों से लगातार बनी उमस भरी गर्मी ने सभी को बेहाल कर रखा है। रविवार को भी दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन बारिश न होने से लोग उमस से जूझते रहे। अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्यासमेत प्रदेश के 50 से अधिक जिलों में गरज-चमक व वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।