बच्ची से गैंगरेप, तीन किशोर दबोचे गए

नवभारतटाइम्स.कॉम
shahjahanpur minor girl gang raped three teenagers detained two underage
nNBT न्यूज, शाहजहांपुर: पांच नाबालिगों पर एक बारह वर्षीय बच्चे से गैंगरेप का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपितों को हिरासत में लिया है। वहीं दो की उम्र काफी कम लगने के आधार पर जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार तिलहर क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोरी शुक्रवार दोपहर घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पांच किशोर बहाने से गांव के बाहर खेत में ले गए और गैंगरेप किया। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपित भाग निकले। जानकारी पर पीड़िता की मां ने नामजद केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने शनिवार रात तीन आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पता चला कि मोबाइल पर अश्लील विडियो देखने के बाद वारदात अंजाम दी थी। वहीं, दो आरोपितों की उम्र काफी कम लगने के चलते दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।