Ups First 3d navigation Orbital Bone Surgery Successful Medical History Made At Sgpgi
UP में पहली बार 3D-नेविगेशन से आंख की हड्डी की सफल सर्जरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n एनबीटी न्यूज, लखनऊ: SGPGI के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ने क्रैनियो-मैक्सिलोफेशियल सर्जरी में नया मील का पत्थर हासिल किया है। संस्थान के ओरल व मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग ने यूपी में पहली बार 'इंट्राऑपरेटिव नेविगेशन', ' पेशेंट-स्पेसिफिक इम्प्लांट ' (PSI) और 'ओ-आर्म इमेजिंग' का एक साथ इस्तेमाल कर आंख की हड्डी (ऑर्बिटल वॉल) का सफल पुनर्निर्माण (रिकंस्ट्रक्शन) किया है। इस अत्याधुनिक तकनीक से अब चेहरे और आंख की गंभीर चोटों का सटीक व सुरक्षित इलाज संभव होगा। निदेशक प्रो. आर.के. धीमन ने इस उपलब्धि पर पूरी सर्जिकल व मेडिकल टीम को बधाई दी है।
मरीज को हर चीज दिखती थी दो-दो : चेहरे पर लगी पुरानी चोट के कारण मरीज की आंख की हड्डी में जटिल विकृति आ गई थी। उसे हर चीज दो-दो (डबल विज़न) दिखाई देती थी। पुरानी चोट में सर्जरी काफी चुनौतीपूर्ण होती है, क्योंकि हड्डियां आपस में जुड़ चुकी होती हैं।ये रहे टीम में : सर्जिकल टीम में डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा व डॉ. भरत शुक्ला नेतृत्व ने किया। रेजिडेंट्स में डॉ. दीक्षा, डॉ. शशांक, डॉ. अभिजीत और डॉ. अपूर्वा, एनेस्थिसिया टीम में डॉ. रफ़त शमीम, डॉ. वंश, डॉ. निखिल, डॉ. शारिया और नर्सिंग टीम आइरीन व दीक्षा शामिल रहीं।