Gurjar Sabha Haryanas New Executive Committee Announced Manoj Bhadana Makes Announcement Know Who Got What
गुर्जर सभा की कार्यकारिणी समिति घोषित
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, फरीदाबाद
गुर्जर सभा हरियाणा के अध्यक्ष मनोज भड़ाना ने अपनी कार्यकारिणी समिति की घोषणा की है। संरक्षक के रूप में चौधरी हरिराम चंदीला को जिम्मेदारी दी गई है। परमानंद चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।कार्यकारिणी में बीर सिंह नम्बदार और संतराम चंदीला को उपाध्यक्ष, पूर्व पार्षद दीपक चौधरी को महासचिव तथा तेजपाल लोहिया को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गिरिराज भाटी को सह सचिव, डॉ. ओम प्रकाश भड़ाना को लेखा परीक्षक, देवेंद्र कुमार भड़ाना को संगठन सचिव और जगत सिंह को प्रचार सचिव बनाया गया है। इसके अलावा रणवीर सिंह बिधूड़ी को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी समिति में गजराज सिंह नागर, गजराज सिंह तंवर, अमित भड़ाना और गजेंद्र सिंह अधाना को सदस्य बनाया गया है।