$ के मुकाबले रु. छठे दिन मज़बूत

नवभारतटाइम्स.कॉम
rupee strong against dollar for the 6th day more than 3 strong comeback
पीटीआई, मुंबई: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ। विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 95.15 पर खुला और दिन के दौरान 95.11 से 95.34 के दायरे में रहा। कारोबार के अंत में यह पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की मजबूती के साथ 95.31 पर टिका। पिछले छह कारोबारी सत्रों में रुपये ने शानदार वापसी की है और इसमें 3% से अधिक की मजबूती आई है।