फोटो वायरल करने की धमकी दे 6 लाख हड़पे

नवभारतटाइम्स.कॉम
6 lakhs duped by threatening to make photos viral new trap of cyber thugs
n NBT न्यूज, नोएडा

टेलीग्राम पर दोस्ती के बाद युवक के फोटो से आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर साइबर ठगों ने 6.31 लाख रुपये ठग लिए। जब उन्होंने और रुपये की मांग की तो पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-36 निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले टेलीग्राम के जरिए उसकी पहचान खुद को युवती बताने वाले एक व्यक्ति से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने विश्वास में लेकर उससे फोटो मांगे। पीड़ित ने झांसे में आकर अपने फोटो भेज दिए। इसके बाद साइबर ठगों ने तकनीक का इस्तेमाल कर उन फोटो को न्यूड तस्वीरों में बदल दिया और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे। बदनामी के डर से पीड़ित आरोपियों के बताए बैंक खातों में अलग-अलग किस्तों में कुल 6.31 लाख रुपये ट्रांसफर करता रहा। तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।