Railway Employees Suspicious Death Fir Filed Against Wife And Son For Murder
रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी और बेटे पर FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, निगोहां : मीरकनगर गांव निवासी रेलवे अस्पताल के अटेंडेंट कैलाशनाथ गौतम (54) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उनकी मां रामपति की तहरीर पर पत्नी लज्जावती और बड़े बेटे शिवम उर्फ अरुण के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात शराब के नशे में घर लौटने पर विवाद के दौरान मारपीट हुई। मां का आरोप है कि बहू और पोते ने कमरे में बंद कर कैलाशनाथ की पिटाई की। बाद में उन्हें अचेत हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोट और शरीर पर अन्य चोटों की पुष्टि हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।