पानी चोरी करने वालों पर FIR के आदेश

नवभारतटाइम्स.कॉम
fir ordered on water theft district deputy commissioner directs irrigation department
n NBT न्यूज़, हथीन : जिला उपायुक्त जयेंद्र सिंह छिल्लर ने गुरुग्राम नहर से पानी की चोरी पर संज्ञान लिया है। जिला समाधान शिविर में उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी चोरी करने वालों पर तुरंत एफआईआर दर्ज कराएं। यह आदेश छांयसा निवासी पूर्व सैनिक रामेश्वर सिंह की शिकायत पर जारी किए गए। रामेश्वर ने बताया कि गिरोह मछली पालन के तालाबों और अन्य कार्यों के लिए बड़े पैमाने पर नहर का पानी चोरी कर रहा है, जिससे टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है।