Big Blue And Tactro Club Register Wins In District Football League
बिग ब्लू और टेक्ट्रो क्लब ने जीते मुकाबले
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : चौक स्टेडियम में खेली जा रही जिला फुटबॉल लीग में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। इनमें बिग ब्लू क्लब और टेक्ट्रो क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
दिन के पहले मैच में बिग ब्लू क्लब को लखनऊ एरोज क्लब से कड़ी टक्कर मिली। दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे पर शुरुआत से ही दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन आखिरकार सफलता बिग ब्लू के हाथ लगी। बिग ब्लू क्लब की ओर से पंकज ने मैच के 49वें मिनट में इकमत्र और निर्णायक गोल दागा। यह गोल अंत तक मैच का परिणाम तय करने वाला साबित हुआ और बिग ब्लू ने 1-0 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे मैच में, टेक्ट्रो क्लब ने मिडविंटर क्लब को 2-1 से हरा दिया। टेक्ट्रो क्लब के अयान ने 37वें मिनट में गोल कर टीम खाता खोला। जवाब में मिडविंटर क्लब के अमन ने 45वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद दोनों टीमों ने संभलकर खेलने का प्रयास किया, लेकिन 58वें मिनट में टेक्ट्रो के दिव्यांशु वर्मा ने मिले मौके को गोल में तब्दील कर मैच का रुख बदल दिया और अपनी टीम को जीत दिला दी।