कॉस्मेटिक की बंद दुकान में आग, डेढ़ घंटे बाद पाया गया काबू

नवभारतटाइम्स.कॉम
कॉस्मेटिक की बंद दुकान में आग, डेढ़ घंटे बाद पाया गया काबू
nNBT न्यूज, लखनऊ : चौक के बिल्लौचपुरा स्थित बालदा ढाल में मंगलवार सुबह कॉस्मेटिक दुकान में आग लग गई। धुआं उठता देख लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

चेहल्लुम जुलूस की ड्यूटी पर मौजूद दमकलकर्मी तुरंत पहुंचे। चौक फायर स्टेशन के एफएसओ पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में शटर का ताला काटकर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। स्थिति गंभीर होने पर चार अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दुकान में रखा लाखों रुपये का कॉस्मेटिक, खिलौने और प्लास्टिक का सामान जल गया। दिसंबर 2025 से दुकान बंद थी। आग की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग से फुटपाथ पर सामान रखने वाले 10 से अधिक पटरी दुकानदारों को भी आर्थिक नुकसान हुआ।