Lucknow Attempt To Burn Family Alive For Not Paying Extortion Firing After Entering Home
घर में घुसकर हमला, फायरिंग कर जिंदा जलाने का प्रयास
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : चिनहट के कंचनपुर मटियारी में रंगदारी न देने पर दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित सुनील उपाध्याय के मुताबिक, सोमवार सुबह विक्रम, त्रिपुरारी शुक्ला, शालिनी शुक्ला समेत करीब 10 लोग उनके घर में घुस आए।
आरोप है कि धारदार हथियार से हमला किया, जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। विरोध करने पर आरोपितों ने पेट्रोल डालकर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी और रसोई में गैस सिलिंडर का पाइप निकाल दिया। पीड़ित का आरोप है कि रंगदारी न देने पर वारदात को अंजाम दिया गया। चिनहट पुलिस ने नामजद व अन्य आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।