Woman Demands 15 Lakhs Ransom By Blackmailing Electricity Je Threatens To Viral Photos
JE को ब्लैकमेल कर महिला ने मांगी "15 लाख की रंगदारी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : बिजली विभाग के जेई ने महिला और उसके साथी पर निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, बदायूं में किराये पर रहने के दौरान महिला ने रुपये न मिलने पर उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम और परिचितों को भेज दीं। बाद में विभागीय दस्तावेज अधिकारियों को भेजकर छवि खराब करने का प्रयास किया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर करीब 10 महीने बाद डीसीपी के निर्देश पर चौक थाने में महिला और उसके साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।