Lucknow Division Junior Girls Football Team Trial From August 7 State Level Competition In Amethi
फुटबॉल टीम के गठन का ट्रायल 7 से
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : अमेठी में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 10 से 18 अगस्त तक खेली जाएगी। इसमें लखनऊ मंडल के प्रतिभाग के लिए टीम के गठन को ट्रायल करवाए जाएंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने बताया कि जिला स्तर पर सात अगस्त और मंडल स्तर पर आठ अगस्त को दोपहर तीन बजे चौक स्टेडियम में ट्रायल कराए जाएंगे और टीम का गठन होगा। आरएसओ ने बताया कि ट्रायल में एक जनवरी 2011 व 31 दिसंबर 2012 के मध्य जन्में खिलाड़ी ही प्रतिभाग के पात्र होंगे। ट्रायल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों के पास सीआरएस पर पंजीकरण होना अनिवार्य होगा।