Declining Student Interest In Pg Courses Sharp Drop In Application Numbers
PG कोर्सों में छात्रों का कम हो रहा रुझान, आवेदन घटे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
शहर के कॉलेजों में पोस्ट ग्रैजुएशन (पीजी) कोर्सों में छात्रों का रुझान कम हो रहा है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार काफी कम आवेदन मिल रहे हैं। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देश अनुसार, 7 अगस्त तक पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। इस बार कॉमर्स कोर्सों में भी छात्रों का रुझान काफी कम नजर आ रहा है। अब तक मिले आवेदन संख्या के हिसाब से इस बार आर्ट्स कोर्सों में सीटों के हिसाब से करीब 50 प्रतिशत ही आवेदन मिल पाए हैं जबकि पीजी कोर्सों में 60 से 90 सीटें ही होती हैं।
वहीं, कॉमर्स कोर्सों में जहां आवेदन चार से पांच गुणा होता था, इस बार दोगुना नहीं पहुंचा। सेक्टर-9 कॉलेज में एमकॉम में 90 सीटों पर केवल 260 और एमसीए में 60 सीटों पर 165 आवेदन ही मिले हैं। सेक्टर-14 गर्ल्स कॉलेज में एमकॉम की 120 सीटों पर करीब 200 ही आवेदन मिले हैं। द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज में भी एमकॉम की 60 सीटों पर 173 आवेदन आए हैं।