Demand For Improvement Of Electricity Infrastructure In Kadipur Industrial Area Frequent Supply Disruptions
बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने की मांग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, कादीपुर
बिजली कटौती कादीपुर इंडस्ट्रियल असोसिएशन ने मंगलवार को इंडस्ट्रियल एरिया में हो रही की समस्या को लेकर DHBVN के SE श्यामवीर सैनी से मुलाकात की। ज्ञापन दे समाधान की मांग की गई। असोसिएशन के अध्यक्ष श्रीपाल शर्मा ने बताया कि कादीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में लगातार बिजली का लोड बढ़ रहा है लेकिन सिस्टम काफी पुराना है। इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर होने की वजह से बार-बार फॉल्ट आते हैं और सप्लाई बाधित रहती है। असोसिएशन के महासचिव कल्याण सिंह, ओम चावला, संजय यादव, कश्मीर सिंह सहित अन्य लोग शाामिल रहे।