रेवाड़ी में "2.75 करोड़ से बने फायर स्टेशन का उद्घाटन

नवभारतटाइम्स.कॉम
inauguration of 275 crore fire station in rewari mla reviews electricity system
nNBT न्यूज, रेवाड़ी

धारूहेड़ा में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने करीब 2.75 करोड़ से बने फायर स्टेशन और 2.60 करोड़ से बने बिजली विभाग के SDO ऑफिस का उद्घाटन किया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी दी। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मौके पर ही बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को सभी लंबित समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।