Lucknow Inflammable Substance Thrown On Bank Managers Face 5 Burn
बैंक मैनेजर के चेहरे पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ
आलमबाग इलाके में मंगलवार शाम एक बैंक की महिला शाखा प्रबंधक पर एक सिरफिरे ने ज्वलनशील द्रव्य से हमला कर दिया। चेहरे पर केमिकल पड़ते ही वह चीखने लगीं। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अजंता हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, उनका चेहरा करीब 5 प्रतिशत झुलसा है। सूचना मिलते ही पुलिस और फरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल कलेक्ट किए। पुलिस थिनर या नेल पॉलिश रिमूवर इस्तेमाल किए जाने की आशंका जता रही है।डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर के मुताबिक, गोमती नगर विस्तार निवासी महिला मानक नगर में एक बैंक में मैनेजर हैं। मंगलवार शाम 7 बजे वह बैंक से निकलकर रेलवे बिजली कॉलोनी में खड़ी अपनी कार के पास पहुंचीं। जैसे ही वह कार में बैठीं, एक युवक ने कार पर हाथ मारकर शीशा नीचे करने को कहा। शीशा नीचे होते ही आरोपित ने उनके चेहरे पर ज्वलनशील तरल पदार्थ फेंक दिया और गाली-गलौज व धमकी देते हुए फरार हो गया।